|
|
|
|
K h u l a s a T i m e s V i s i o n
|
|
Hindi News
|
हमारा परिचय
| खुलासा टीवी चैनल उ0प्र0 का प्रथम आई0पी0 टीवी चैनल है। हमारा प्रयास है कि हम इसके नाम को सार्थक करते हुये प्रत्येक दिन एक नया
खुलासा करें और जनता के सामने वो सच्चाई लायें जो हमेशा से उससे छुपायी जाती रही है। आज मीडिया एक प्रोडक्ट बन कर रह गया है जो विज्ञापन की दम पर चलता है और पत्रकार अपनी नैतिक जिम्मेदारी को भूल कर मात्र चन्द रुपयों के लिये खबरों का कारोबार कर रहे हैं, हमारे कुछ साथी यह भूल गये हैं कि हमारे देश की आजादी में पत्रकारों का बडा ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महात्मा गांधी, गणेश शंकर विद्यार्थी आदि के आदर्शा को भुला कर इन चन्द लोगों ने पत्रकारिता को बस एक धन्धा बना कर रख दिया है। हमारा मकसद किसी की बुराई करना या किसी को नीचा दिखाना नहीं है, हम तो बस यह बताना चाहते हैं कि हमारा चैनल हमेशा पत्रकारिता के उच्च आदर्शों को साथ ले कर चलेगा। हम सबकी सुनेगें सबकी कहेगें पर जवाबदेय होगें तो सिर्फ अपने दर्शकों के प्रति। जनता की जो भी बात सुनी नहीं जायेगी और जनता से जो बात कही नहीं जायेगी उसका खुलासा हम करेगें, हम करेगें दूध का दूध और पानी का पानी। सुनने में तो यह बातें बहुत किताबी लगती हैं पर - कौन कहता है कि आसमां में छेद नहीं होता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों। टीम- खुलासा टीवी email:- info@khulasatv.com |