Breaking News

दुनियाभर में फैले भारतीयों ने भेजे 71 अरब डॉलर

भारत प्रवासी नागरिकों से प्राप्त मनीऑर्डर की रकम के मामले में विकासशील देशों में इस साल पहले स्थान पर रहेगा। विश्व बैंक के एक अध्ययन के मुताबिक भारत को 2014 में इस स्रोत से 71 अरब डॉलर की रकम मिलेगी।

रपट के अनुसार इस वर्ष विकास शील देशों को प्रवासियों से कुल मिलाकर 435 अरब डॉलर की प्राप्ति की संभावना है जो कि 2013 के मुकाबले पांच प्रतिशत अधिक है। विश्व बैंक ने अपनी ताजा रिपोर्ट उत्प्रवासन और विकास का सार में कल कहा है कि दुनिया में सबसे अधिक उत्प्रवासी भारत के हैं और इनकी संख्या एक करोड 40 लाख है। भारत को इनसे इस साल 71 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा मिलने का अनुमान है और इस मामले में देश सबसे उपर रहेगा।