कानपुर - विधायक सतीश निगम ने किया वान्टेड समाचार के कार्यालय का उद्घाटन
कानपुर 12 मार्च 2016 (सूरज वर्मा). हिन्दी दैनिक वान्टेड समाचार के मां दुर्गा हास्पिटल परिसर में स्थित कार्यालय का उद्घाटन आज कल्यानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश निगम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आल इण्डिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) से जुडे दर्जनों पत्रकार मौजूद थे।
वान्टेड समाचार के सम्पादक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले सात वर्षो से साप्ताहिक निकल रहा उनका अखबार अब हिन्दी दैनिक के रूप में प्रकाशित होगा। इसी कारण कल्यानपुर में नया कार्यालय खोला गया है। उन्होंने कहा कि उनका अखबार कोई कोहिनूर हीरा नहीं है परन्तु रास्ते का पत्थर अवश्य है जो भष्टाचारियों और लोकतन्त्र के दुश्मनों को सबक सिखाने का कार्य बखूबी करता है। कार्यक्रम में बोलते हुये विधायक सतीश निगम ने मीडियाकर्मियों से समाज हित में पॅाजिटिव खबरें दिखाने का अनुरोध किया। विशिष्ट अतिथि किदवई नगर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अनूप तिवारी और विशिष्ट प्रतिभा के धनी डॉ वी.एन पाल ने कहा लोकतंत्र का वाचडाग मीडिया आज समाज की दशा और दिशा तय कर रहा है और अब समय आ गया है कि मीडिया को संवैधानिक दर्जा दिया जाना चाहिये।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा. अजय पाल, पुनीत निगम, तारिक आजमी, योगेन्द्र अग्निहोत्री, नीरज तिवारी, अजय श्रीवास्तव, अभिषेक त्रिपाठी, उमेश शर्मा, शीलू शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, मोहम्मद नदीम, महेश प्रताप सिंह, मनोज काका, पप्पू यादव, मोहित गुप्ता, मोहम्मद मोमिन, प्रदीप श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह, निजामुद्दीन इदरीसी, निखिल शुक्ला, दीपक शर्मा, नीरज लोहिया, धीरज निगम, दीपक प्रजापति आदि मौजूद थे।